{"_id":"6a2ee2d58eaa5c204e01bbbf","slug":"jewelry-worth-350-and-17-thousand-cash-stolen-from-two-establishments-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158483-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो प्रतिष्ठानों से 3.50 के जेवर व 17 हजार नकद चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो प्रतिष्ठानों से 3.50 के जेवर व 17 हजार नकद चोरी
विज्ञापन
आलापुर के बहिंगवा जोगीपुर गांव में दिग्विजय यादव के मकान से कूछ दूरी पर चोरों द्वारा फेंका गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर /आलापुर। जलालपुर में ज्वेलरी शाॅप और आलापुर में टेंट हाउस के प्रोपराइटर के घर को शनिवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। यहां से 3.50 लाख रुपये के जेवर व करीब 17 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की है।
जलालपुर के अरई गांव निवासी मुकेश सोनी की पंथीपुर बाजार में करीब 15 साल पुरानी ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह उनके पड़ोस के एक दुकानदार ने फोन करके उन्हें दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी। मुकेश दुकान पहुंचे तो दुकान में रखा लगभग साढ़े तीन ग्राम सोना, 150 ग्राम चांदी के आभूषण और 12 हजार रुपये नकद गायब थे। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने बेलचे की मदद से दुकान के शटर की कुंडी तोड़ी अंदर दाखिल हुए। इंस्पेक्टर अजय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, आलापुर क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर गांव में दिग्विजय यादव के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दिग्विजय यादव के इसी मकान में नारायण टेंट हाउस के नाम से उनकी दुकान भी है। शनिवार की रात दुकान बंद करने के बाद दिग्विजय सो गए थे। नीचे के कमरे में उनके माता-पिता और बहन सो रहे थे, जबकि वह प्रथम तल पर अपने परिवार के साथ थे। रात करीब एक बजे के आसपास चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। उन्होंने कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने दिग्विजय की बहन और मां की सोने की चेन, कान की झाले (बाली), मंगलसूत्र, पायजेब सहित करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।