{"_id":"6a2ee1a86f63f95ab503e61f","slug":"mastermind-behind-the-robbery-from-the-trader-sent-to-jail-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158512-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: व्यापारी से लूट के मास्टरमाइंड को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: व्यापारी से लूट के मास्टरमाइंड को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र के बिड़हर घाट से 11 अप्रैल 2026 को कपड़ा व्यापारियों से हुई लगभग 17 लाख रुपये की लूट के मुख्य आरोपी पकड़ी भोजपुर निवासी राहुल यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर लूट की रकम से 10,500 रुपये बरामद किए हैं।
इस लूटकांड में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और नौ लाख 32,500 रुपये की बरामदगी की गई है। यह घटना 11 अप्रैल को हुई थी। जहांगीरगंज के नेवारी दूराजपुर निवासी मो. रईस और उनके मित्र हंसवर के मुंडेरा निवासी मोहम्मद जलाल बिहार से वसूली कर लौट रहे थे। इसी बीच कार सवार लुटेरों ने असलहों के बल पर मो. रईस के बैग से 14.50 लाख रुपये और मोहम्मद जलाल के बैग से 3.90 लाख रुपये लूट लिए थे।
इस लूटकांड में शामिल आठ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पुलिस लंबे समय से लूट के मास्टरमाइंड, टांडा के पकड़ी भोजपुर निवासी राहुल यादव की तलाश कर रही थी। आठ जून को राहुल यादव ने टांडा में एक पुराने मामले में जमानत ली और जेल चला गया था। जहांगीरगंज पुलिस ने राहुल यादव को 12 जून को कोर्ट से दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया था। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी जुर्म कबूल किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट की रकम बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।