सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Milkman Murdered with Brick in Ambedkar Nagar Police Investigating

AmbedkarNagar: ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या, शाम को डेयरी दूध देने गया था; सुबह गांव किनारे मिली खूनसनी लाश

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या कर दी गई। वह शाम को डेयरी पर दूध देने गया था। सुबह गांव किनारे खूनसनी लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Milkman Murdered with Brick in Ambedkar Nagar Police Investigating
मौके पर जानकारी लेती पुलिस, लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की रात ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या कर दी गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 



घटना महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर गांव के पास महरुआ-भीटी रोड की है। गांव निवासी अजय कुमार (30) दूध बेचने का काम करता था। रविवार की शाम वह दूध लेकर महरुआ पेट्रोल पंप के पास स्थित डेयरी गया था। लेकिन, देर रात वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार की सुबह करीब 6 बजे अजय का शव गांव के खड़ंजे पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों देखा तो परिजनों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
Trending Videos


बताया गया कि अजय को दो बेटे आकाश (12) और आदित्य (8) हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी तारा देवी बेसुध हो गई। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला कि अजय घर पर रहकर खेती करता था। उसके पास 3-4 गायें थीं। वह दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। 

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed