{"_id":"6148cdbe8ebc3ed52e444227","slug":"modi-worked-for-the-upliftment-of-women-ambedkar-nagar-news-lko5964655127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए किया काम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में होता कर्मठी महिलाओं का सम्म?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा एवं समर्पण सप्ताह मनाया गया। अटल भवन जिला कार्यालय पर कोरोना के संकट में अतुलनीय योगदान देने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश शोध विभाग की संयोजक सुमन जायसवाल रहीं।
मुख्य अतिथि सुमन जायसवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम किया है। घर-घर शौचालय, गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर, एवं कोरोना संकट के समय में आर्थिक मदद देकर उन्हें स्वाभिमान के साथ जीने का जज्बा प्रदान किया है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला हेल्पलाइन नंबर, सभी कार्यालयों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मातृशक्ति का किसी राज्य के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान होता है। योगी ने महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का संबल प्रदान किया है। एंटी रोमियो का गठन करके मुख्यमंत्री ने महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया है। कार्यक्रम में 75 महिलाओं को प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने की। इस मौके पर महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेमशीला यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफत ऐजाज, जिला महामंत्री अंजू पांडेय, सुनीता चौहान, अंबिका जायसवाल, सुधा तिवारी, वंदना तिवारी, अलका मिश्रा, प्रतिमा वर्मा सिम्पी सिंह, पूनम तिवारी, कमलेश यादव व शारदा पांडेय आदि मौजूद रहीं।