सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Opposition opposed half of the population: Pankaj Chaudhary

विपक्ष ने आधी आबादी का किया विरोध : पंकज चौधरी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition opposed half of the population: Pankaj Chaudhary
 प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी के पदा​धिकरी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को लोहिया भवन सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पूरे विपक्ष को घेरा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ही नहीं बल्कि आधी आबादी का विरोध किया है। आने वाले चुनावों में आधी आबादी वोट के माध्यम से विपक्ष को जवाब देगी।
Trending Videos

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोहिया भवन सभागार में सबसे पहले प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुना। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बतौर अध्यक्ष अंबेडकरनगर में यह उनका पहला दौरा है। इससे पहले वर्ष 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में आना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने इन दोनों चुनाव में मिली हार पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से स्वागत समारोह में कड़ी धूप में लोग एकजुट हुए, उसी तरह चुनाव के समय सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। उपचुनाव में मिली कटेहरी सीट पर जीत का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की जीत में होने वाले व्यवधानों को एकजुट होकर दूर करना होगा, तभी कमल खिलाना संभव हो सकेगा। कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र में लगातार तीन बार सरकार बनी है। ...संबंधित खबर पेज चार पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed