सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PNB Deputy Manager posted in Hardoi with a reward of 10 thousand arrested

Ambedkar Nagar News: 10 हजार का इनामी हरदोई में तैनात पीएनबी का उपप्रबंधक गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
PNB Deputy Manager posted in Hardoi with a reward of 10 thousand arrested
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा पुलिस ने पीएनबी मेटलाइफ के फर्जी बैंक पॉलिसी और बांड के जरिये करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी हरदोई में तैनात पंजाब नेशनल बैंक के उपप्रबंधक सर्वेश कुमार शर्मा को बकरहवा पुल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपी सर्वेश कुमार शर्मा (45) निवासी श्रीनगर थाना मानकनगर जनपद लखनऊ का रहने वाला है। वर्तमान में वह कृष्णानगर थाना क्षेत्र के रामदास खेड़ा पंडित खेड़ा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले पीएनबी टांडा शाखा में उपप्रबंधक के पद पर तैनात था और वर्तमान में हरदोई जिले में कार्यरत था। करीब दस दिन पहले पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी उमेर अहमद ने अपने और पीड़ितों के खाते से आरोपी उपप्रबंधक के खाते में लगभग छह लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुबारकपुर कस्बे के पीली कोठी निवासी उमेर बैंक उपभोक्ताओं से सादे चेक पर हस्ताक्षर कराकर धनराशि अपने परिचितों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करता था। इस संगठित गिरोह के जरिये कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। टांडा पुलिस इस मामले में पहले ही 11 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed