सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police credibility boosted by Chandrayaan and Mangalyaan missions; aspirants beam with joy.

Ambedkar Nagar News: चंद्रयान-मंगलयान से बढ़ी पुलिस साख, अभ्यर्थियों के खिल उठे चेहरे

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police credibility boosted by Chandrayaan and Mangalyaan missions; aspirants beam with joy.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दूसरे दिन 10 केंद्रों पर आयोजित हुई। शहर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद बातचीत में अभ्यर्थियों ने बताया कि मंगलयान, चंद्रयान और कोविड के स्वदेशी टीकों की उपलब्धियों से जुड़े प्रश्नों ने वर्दी पहनने का हाैंसला बढ़ा दिया है। बातचीत में अमेठी, आजमगढ़, गोरखपुर के अलग-अलग कोनों से आए अभ्यर्थियों ने अनुभव साझा किए। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि खेल, इतिहास, गणित, रीजनिंग समेत सभी विषयों में प्रश्न आसान रहे। वहीं कुछ ने होमगार्ड परीक्षा से अच्छा प्रश्न पत्र बताया।


अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया
गणित के सवालों ने लिया थोड़ा अधिक समय
पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर सभी विषयों से आसान था। प्रश्न पत्र में मंगलयान, चंद्रयान, दिवस और फीफा पुरस्कार से अच्छे सवाल थे। संधि विच्छेद, प्रतिशत और रक्त संबंध से भी आसान प्रश्न थे। उन्होंने कहा कि जिसने साल भर मेहनत की है, उसका पेपर उत्तीर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोनी यादव, अमेठी
----------
कोविड टीके पर जुड़े प्रश्न भी थे शामिल
यह उनका पहला प्रयास था और होमगार्ड भर्ती परीक्षा के कठिन पेपर के बाद इसमें अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। कोविड के स्वदेशी टीकों, अनुच्छेद और लाभ-हानि से जुड़े सवाल थे और इस बार नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं था।
विज्ञापन

-रवि सोनकर, आजमगढ़

--------------
पेपर का स्तर आसान से मध्यम रहा
दूसरी बार यह पुलिस परीक्षा दी है। उन्हें खेल, इतिहास, गणित और तर्कशक्ति के प्रश्न आसान लगे और उन्हें इस बार नौकरी मिलने की उम्मीद है।
-संदीप कुमार, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed