सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shortcomings found at the District Women's Hospital; displeasure expressed

Ambedkar Nagar News: जिला महिला अस्पताल में मिलीं खामियां, जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 09 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shortcomings found at the District Women's Hospital; displeasure expressed
मंगलवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में भर्ती महिला की रिपोर्ट देखती महिला आयोग की उपाध्यक्ष
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई खामियां सामने आईं। उन्होंने मंगलवार को करीब 11:40 बजे एमसीएच विंग का दौरा किया।

निरीक्षण में अस्पताल की लिफ्ट खराब मिली। इस पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और तत्काल उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। लिफ्ट बंद होने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को सीढ़ियों से आना-जाना पड़ रहा है। उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण कक्ष और महिला वार्ड का जायजा लिया। मरीजों और उनके परिजनों से सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। भर्ती मरीजों की संख्या कम होने पर भी सवाल उठाए, इसे चिंता का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने अल्ट्रासाउंड जांच की बाहरी रिपोर्टों पर प्रारंभिक नाराजगी जताई। बाद में पता चला कि जांचें सरकारी टोकन से अधिकृत केंद्रों पर हुई थीं। उन्होंने दवा वितरण व्यवस्था और पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। मरीजों के बच्चों के लिए बने किड्स जोन की सराहना की। चारू चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को सभी सुविधाएं पात्र मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश दिए और कमियों को शीघ्र दूर करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. पीएन यादव, अस्पताल प्रबंधक हर्षित गुप्ता, नर्सिंग अधीक्षक गुलाबी देवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed