{"_id":"6994ae5ffa76743f5a0a47dd","slug":"postponed-verification-of-doctors-and-employees-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-150961-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चिकित्सकों व कर्मचारियों का टला सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चिकित्सकों व कर्मचारियों का टला सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) व आउट सोर्स पर जिले में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन मंगलवार को होना था। विभाग की ओर से इसे टाल दिया गया है। अब इसकी नई तारीख घोषित की गई है।
विभाग की ओर से एनएचम व आउट सोर्स से तैनात कर्मचारियों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। इसके लिए सीएमओ ने सोमवार को एक पत्र जारी कर सभी कर्मचारियों को मंगलवार कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन जिले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आने व कुछ अधिकारियों के पीजी कोर्स के लिए जाने के बाद इसे टाल दिया है। अब 19 फरवरी को जहांगीरगंज, आलापुर, जलालपुर व भियांव ब्लॉकों के कर्मियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा 20 को बसखारी, टांडा, भीटी व कटेहरी ब्लॉकों के लिए यह प्रक्रिया आयोजित होगी। वहीं, 21 फरवरी को अकबरपुर ब्लॉक, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज व 200 बेड एमसीएच विंग टांडा के कर्मियों का सत्यापन कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि अब नई तारीखों में सत्यापन कराया जाएगा।
Trending Videos