सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12th-grade student committed suicide by getting hit by train before her exams in Ambedkar Nagar

AmbedkarNagar News: परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान, कहासुनी के बाद घर से निकली थी

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वह कहासुनी के बाद घर से निकली थी। इसके बाद उसकी मौत की खबर आई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

12th-grade student committed suicide by getting hit by train before her exams in Ambedkar Nagar
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में बुधवार की सुबह परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

Trending Videos


घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर-जाफरगंज टिकरी के पास की है। यहां सुबह इंटर की छात्रा मनीषा (17) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि खजूरी गांव निवासी राजकुमार की पुत्री मनीषा राम अवतार इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को उसका बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। सुबह करीब 9 बजे वह रेलवे ट्रैक पहुंची। यहां ट्रेन से कटकर जान दे दी। 

परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मनीषा नाराज होकर घर से निकल गई थी। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। तीन बहनों में एक भाई है। घटना से परिवार में मातम का माहौल है। 

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed