{"_id":"6a527db14d0bdf85f10e1d78","slug":"power-went-out-for-12-hours-in-the-scorching-heat-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-160403-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में 12 घंटे तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में 12 घंटे तक गुल रही बिजली
विज्ञापन
बिजली घर का खराब पैनल को ठीक करते बिजलीकर्मी। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में जिले में बिजली की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद कई फीडरों में फाॅल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा गया। खासकर मरूआ बिजली घर से जुड़े 45 गांवों में बिजली की किल्लत ने लोगों को परेशान किया।
मरूआ बिजली घर से पतौना, महरुआ और नसीरपुर फीडर के 45 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार रात नसीरपुर क्षेत्र में फाॅल्ट आने के कारण वहां से संचालित 20 गांवों की बिजली रात करीब 12 बजे गुल हो गई। ग्रामीण रातभर बिजलीकर्मियों को फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। शनिवार दोपहर 12 बजे फाॅल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान 12 घंटे तक बिजली ठप रहने से ग्रामीण भीषण गर्मी में बेहाल रहे।
अन्य फीडरों में भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान देखा गया। महरुआ को जाने वाली 33 हजार बिजली लाइन में फाॅल्ट के चलते सुबह आठ बजे महरुआ के 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसे सुबह 11:30 बजे ठीक किया गया। पतौना बिजली घर क्षेत्र में जंपर कटने से शनिवार सुबह चार बजे इससे संचालित 20 गांवों की बिजली गुल हो गई, जो दोपहर एक बजे सुचारू हो पाई। वीआईपी बिजली घर के रगड़गंज, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, गांधीनगर, मीरानपुर, शास्त्रीनगर में भी दिनभर बिजली कटौती से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान हुए।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर के टाउन बिजली घर का पैनल दोपहर एक बजे खराब हो गया। इसके चलते पटेलनगर और साउथ वेस्ट बिजली घर से जुड़े शहरी क्षेत्र सहित 30 गांवों की बिजली भी दोपहर एक बजे बाधित हो गई। करीब तीन घंटे बाद दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि फाॅल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।