फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Zilla Parishad chairman's tenure ends with development works worth 1.21 billion

Ambedkar Nagar News: 121 करोड़ के विकास कार्यों के साथ जिपं अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा

Sat, 11 Jul 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad chairman's tenure ends with development works worth 1.21 billion
जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा।स्रोत : स्वयं
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा का पांच वर्षीय कार्यकाल शनिवार को पूरा हो गया। शासन के निर्देश के अनुसार नई जिला पंचायत का गठन होने तक वह प्रशासक के रूप में जिला पंचायत का कामकाज संभालते रहेंगे। हालांकि इस अवधि में नए नीतिगत या विशेष कार्यों के लिए उन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के सामान्य पंचायत चुनाव वर्ष 2021 में संपन्न हुए थे। इसके बाद 12 जुलाई 2021 को साधु वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया था। पांच वर्षों के कार्यकाल में जिला पंचायत ने ग्रामीण विकास, सड़क संपर्क और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। जिला पंचायत के अभिलेखों के अनुसार कार्यकाल के दौरान करीब 121 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए।
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक 83 करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण व संपर्क मार्गों के विकास पर खर्च किए गए। इससे कई गांवों की आवागमन व्यवस्था मजबूत हुई। इसके अलावा 38 करोड़ रुपये की लागत से नालियों, सार्वजनिक शौचालयों और अन्य नागरिक सुविधाओं का निर्माण कराया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना रहा। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल महादेवा घाट पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य कराए गए। यहां विश्राम गृह, सार्वजनिक शौचालय, सोलर लाइट और इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत ने कई बड़े निर्माण कार्य भी कराए। इनमें अकबरपुर विकासखंड के जगदीशपुर नोखा में 80.06 लाख रुपये तथा कटेहरी विकासखंड के अटवाई गांव में 63.74 लाख रुपये की लागत से विकास परियोजनाएं पूरी कराई गईं। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नई जिला पंचायत के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ही प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। इस दौरान नियमित प्रशासनिक कार्य जारी रहेंगे लेकिन किसी भी नए नीतिगत अथवा विशेष कार्य के लिए शासन की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।


ग्रामीण आधारभूत ढांचे पर रही विशेष प्राथमिकता



साधु वर्मा के कार्यकाल में जिला पंचायत का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर रहा। सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट और धार्मिक स्थलों के विकास जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। इन परियोजनाओं का लाभ जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामीणों को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed