सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Route diversion will be implemented from 11 pm tonight on the arrival of the President.

Ambedkar Nagar News: राष्ट्रपति के आगमन पर आज रात 11 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will be implemented from 11 pm tonight on the arrival of the President.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए बुधवार रात 11 बजे से जिला के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी। इस बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक भारी वाहनों के अयोध्या जाने पर पूूर्णतया रोक रहेगी। इसके लिए पुुलिस प्रशासन की ओर से संबंधित स्थानों पर बैरियर लगाए जाने के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
Trending Videos

पुलिस महकमे की ओर से अयोध्या की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर, डीसीएम आदि भारी वाहनों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस के अनुसार संतकबीरनगर और बस्ती से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को घनघटा, बिड़हल घाट और रामनगर से डायवर्ट कर न्यौरी-जलालपुर, मालीपुर, सुरहुरपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। गोरखपुर से आने वाले वाहनों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा। आजमगढ़ और बसखारी से आने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास, गोहन्ना चौराहा (अकबरपुर) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के सम्हरिया चौराहा से सेवागंज बैरियर होते हुए अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अहिरौली क्षेत्र के यादव नगर तिराहा से आने वाले वाहनों को महरुआ होते हुए टांडा-रायबरेली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भीटी क्षेत्र के चनहा चौराहा से अयोध्या जाने वाले वाहनों को भीटी बाजार होकर सुल्तानपुर मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
-------------
यहां भी रहेगा डायवर्जन
अकबरपुर शहर में भारी वाहनों को तहसील तिराहा से शहजादपुर, गोहन्ना बाईपास होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा अकबरपुर शहर में मालीपुर मार्ग बाईपास, जलालपुर मार्ग बाईपास, बसखारी मार्ग (न्यौतरिया बाईपास), टांडा मार्ग (कटरिया-याकूबपुर बाईपास), पहतीपुर-श्रवण क्षेत्र मोड़, दोस्तपुर मार्ग (गोहन्ना चौराहा बाईपास) तथा अन्नावा तिराहा पर भी डायवर्जन लागू रहेगा।
-----------------
पर्याप्त संख्या में पुलिस बल होगा तैनात
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इसमें मुख्य रूप से भारी वाहनों को शामिल किया गया है। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरीकेडिंग व्यवस्था करने के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
- अभिजीत आर. शंकर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed