{"_id":"6a68ecae5bc32aa5590ad684","slug":"sdm-and-co-inspected-kanwar-routes-and-assessed-preparations-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-161607-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एसडीएम व सीओ ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण, परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एसडीएम व सीओ ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण, परखीं तैयारियां
Tue, 28 Jul 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजपुरा। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार ने सम्मनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के साथ यात्रा के प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सैदपुर-सिकंदरपुर मार्ग, सिकंदरपुर बाजार, सम्मनपुर बाजार, कमाल तिराहा, सुल्तानगढ़ मार्ग, सुल्तानगढ़ पुल तथा बरियावन-कुड़की मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, सुरक्षा, यातायात और संवेदनशील स्थलों का आकलन किया।
अधिकारियों ने लोक निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य, नगर एवं पुलिस विभाग को यात्रा शुरू होने से पहले मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और नियमित गश्त बढ़ाने को कहा। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं।