{"_id":"69cc06d9190bd656d80a9dcd","slug":"swimming-session-will-be-inaugurated-at-eklavya-stadium-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-153389-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एकलव्य स्टेडियम में तरणताल सत्र का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एकलव्य स्टेडियम में तरणताल सत्र का होगा शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम में तरणताल सत्र बुधवार से शुरू किया जाएगा। उद्घाटन दोपहर 04:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा करेंगे। तरणताल के संचालन के लिए सुबह और शाम के स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। वहीं शाम के समय चार से पांच बजे और पांच से छह बजे तक बच्चों के लिए तरणताल खुला रहेगा।
महिलाओं के लिए शाम छह से सात बजे का विशेष स्लॉट निर्धारित किया गया है। स्टेडियम परिसर में बच्चों और वयस्कों के लिए अलग-अलग पूल तैयार किए गए हैं। छोटे बच्चों के लिए कम गहराई वाला पूल बनाया गया है, जबकि वयस्कों के लिए मानक गहराई का बड़ा पूल उपलब्ध रहेगा। इसके उपयोग के लिए शुल्क भी तय किया गया है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 410 रुपये और 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 710 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जीवन रक्षक के रूप में वीरेंद्र कुमार निषाद की तैनाती की गई है, यह प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य करेंगे। सभी उपयोगकर्ताओं को मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसमें यह प्रमाणित होना चाहिए कि व्यक्ति को किसी प्रकार की त्वचा संबंधी बीमारी, हृदय रोग या टीबी जैसी संक्रामक बीमारी नहीं है। इसके अलावा आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना भी अनिवार्य किया गया है।
मानकों के अनुरूप तैयार
तरणताल को सभी आवश्यक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। सुरक्षा, स्वच्छता और प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संचालन में सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
- शीला भट्टाचार्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी
Trending Videos