{"_id":"6a85e77f882f7bac050608bf","slug":"the-foreman-arrived-late-six-buses-couldnt-start-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-163151-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: देरी से पहुंचे फोरमैन, छह बसें नहीं हो सकीं स्टार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: देरी से पहुंचे फोरमैन, छह बसें नहीं हो सकीं स्टार्ट
विज्ञापन
अकबरपुर डिपो के कार्यशाला में सुबह 8:40 बजे अनुपस्थित फोरमैन।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो की कार्यशाला में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बुधवार को सीनियर फोरमैन के करीब एक घंटे देरी से डिपो पहुंचे। वहीं रूट पर भेजे जाने के लिए खड़ीं छह बसें भी स्टार्ट ही नहीं हो सकीं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने तकनीकी निगरानी और मरम्मत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
कर्मचारियों के अनुसार बुधवार को वे निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंच गए थे, लेकिन सीनियर फोरमैन श्रीकेश चौरसिया करीब एक घंटे बाद डिपो पहुंचे। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले करीब चार महीने से ऐसी स्थिति बनी हुई है। नियमानुसार फोरमैन को निर्धारित शिफ्ट के अनुसार समय से ड्यूटी संभालकर बसों की तकनीकी स्थिति की निगरानी करनी होती है। कर्मचारियों का कहना है कि समय से फोरमैन के नहीं पहुंचने से तकनीकी कामकाज प्रभावित होता है।
इसी बीच बुधवार सुबह संचालन के लिए चालकों ने छह बसों को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन एक भी बस चालू नहीं हो सकी। कर्मचारियों का आरोप है कि इन बसों को कागजों में फिट दर्शाया गया है, जबकि मौके पर उनकी तकनीकी स्थिति अलग तस्वीर दिखा रही है। बसें समय से तैयार न होने से निर्धारित समय पर संचालन प्रभावित होने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
प्रभारी एआरएम डीके चौबे ने बताया कि सीनियर फोरमैन के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कार्रवाई के लिए मामला उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। वहीं, सीनियर फोरमैन श्रीकेश चौरसिया ने बताया कि छह बसों में तकनीकी खराबी थी, जिन्हें दूर कराया जा रहा है।