सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The idol installation festival concludes with a feast.

Ambedkar Nagar News: भंडारे के साथ प्रतिमा स्थापना महोत्सव का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The idol installation festival concludes with a feast.
आलापुर के इंदईपुर स्थित राम जानकी मंदिर में धार्मिक आयोजन के समापन दिवस पर शनिवार देर शाम भंडार
विज्ञापन
आलापुर। आलापुर क्षेत्र के ग्राम इंदईपुर स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित प्रतिमा स्थापना महोत्सव के समापन दिवस पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह पूजा, भोग और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
Trending Videos

वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। इसके बाद साधु-संतों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें श्रद्धा भाव से भोजन कराया गया तथा अंग वस्त्र और दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में सेवा और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा नेता एवं अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अरुण मौर्य, समाजसेविका कंचन सिंह, महंत मिठाई लाल दास, डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed