फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The Minister-in-charge listened to the grievances and assured a resolution

Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री ने सुनी समस्या दिलाया समाधान का भरोसा

Wed, 08 Jul 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The Minister-in-charge listened to the grievances and assured a resolution
जलालपुर। कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनचौपालों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद किया। प्रभारी मंत्री ने भुजगी, भीखपुर, गारोपुर और बेबीकोल में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री जलालपुर ब्लॉक परिसर पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनचौपाल में व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनचौपालों के माध्यम से सीधे लोगों की बात सुनकर उनका निस्तारण कराया जा रहा है। दौरे के दौरान भाजपा जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र के कैंप कार्यालय का उद्घाटन भी किया। जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय, कृष्णा अग्रहरि, आदित्य गोयल, सीताराम अग्रहरि, मनोज पांडेय, विकास निषाद, आशीष सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed