{"_id":"6a4f7b7780f7c7fc2705aae3","slug":"video-2027-ma-sabha-paca-sata-para-haga-enadae-ka-jata-omaparakasha-rajabhara-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"2027 में सभी पांच सीटों पर होगी एनडीए की जीत : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में सभी पांच सीटों पर होगी एनडीए की जीत : ओमप्रकाश राजभर
2027 में सभी पांच सीटों पर होगी एनडीए की जीत : ओमप्रकाश राजभर
प्रभारी मंत्री नेजलालपुर से चुनाव लड़ने से किया इनकार, सुनीं समस्याएं
जलालपुर (अंबेडकरनगर): उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को जलालपुर ब्लॉक परिसर में जन चौपाल के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल हुए लोग कोई काम नहीं करा सकते हैं। आगामी विधान सभा चुनावों में एनडीए जलालपुर समेत जिले की सभी पांच सीटों पर चुनाव जीतेगी।
उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त जनप्रतिनिधियों के अभाव में कई विकास योजनाओं का बजट वापस चला जाता है, इसलिए विकास कार्यों को गति देने के लिए मजबूत जनप्रतिनिधित्व जरूरी है। व्यापारियों ने विद्युत विभाग के एसडीओ पर अनावश्यक कार्रवाई और उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यापारियों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत सही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
जलालपुर बाईपास निर्माण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करेंगे, ताकि परियोजना को शीघ्र मंजूरी और गति मिल सके। उन्होंने जलालपुर क्षेत्र में बस सेवा शुरू कराने का भी आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप देव पटेल, मिथिलेश त्रिपाठी, रमेश दुबे, रविकांत प्रजापति, देवेश मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अंशुमान सिंह, संदीप अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।