सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two new gynecologists joined the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल को मिले दो नए स्त्री रोग विशेषज्ञ

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two new gynecologists joined the district hospital
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ एवं शिशु (एमसीएच) विंग में दो नए स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती हो गई है। इससे महिलाओं के इलाज और प्रसव सेवाओं को मजबूती मिलेगी। वहीं, टांडा स्थित एमसीएच विंग को भी एक नई पैथोलॉजिस्ट मिली हैं।


जिला अस्पताल परिसर में संचालित 100 बेड के मातृ एवं शिशु विंग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां सामान्य प्रसव के साथ-साथ सिजेरियन ऑपरेशन भी किए जाते हैं। अब तक यहां सिर्फ दाे चिकित्सकों की तैनाती थी। डॉ. रीना राजभर पर एमसीडी क्लीनिक के साथ महिलाओं के इलाज का भी जिम्मा था। चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेश पर फतेहपुर में तैनात रहे डॉ. खुर्शीद तथा गोरखपुर में कार्यरत डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी का स्थानांतरण जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में किया गया है। वहीं, शाहजहांपुर में तैनात रहीं पैथोलॉजिस्ट डॉ. आस्था चौधरी को टांडा एमसीएच विंग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से अब महिलाओं को स्त्री रोग संबंधी परामर्श, गर्भावस्था जांच और सिजेरियन प्रसव जैसी सुविधाएं पहले से अधिक सुगमता से मिल सकेंगी। टांडा में पैथोलॉजिस्ट की तैनाती से जांच सुविधाओं में भी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएन यादव ने बताया कि नए विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed