सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two urban PHCs will be shifted to 30-bed hospital

Ambedkar Nagar News: 30 शैया अस्पताल में स्थानांतरित होंगी दो शहरी पीएचसी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two urban PHCs will be shifted to 30-bed hospital
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंगलवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने टांडा स्थित हयातगंज में 30 शैय्या मातृ शिशु एवं कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने कहा कि इस अस्पताल में सभी संसाधन है। इसके बाद भी यहां पर मरीजों की संख्या कम रहती है। इसके लिए अब उन्होंने सीएचसी सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कश्मीरिया व मुबारक का संचालन इसी अस्पताल से करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो केद्रों पर लगभग 40 हजार रुपये खर्च होता है, क्योंकि इनका संचालन किराये के भवनों पर हो रहा है। ऐसे में सरकार का धन भी बचेगा और स्थानीय मरीजों को बेहतर उपचार भी मिल सकेगा। डीएम ने साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई और गेट के आस पास खड़े होने वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट को भी सही कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed