{"_id":"6a6b96d53df7937cd904b78d","slug":"women-duped-with-promise-of-housing-case-registered-against-three-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161774-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आवास का झांसा देकर 14 महिलाओं से ठगी, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आवास का झांसा देकर 14 महिलाओं से ठगी, तीन पर रिपोर्ट
Thu, 30 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजपुरा। सरकारी आवास और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर अनुसूचित जाति की महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में सम्मनपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (नगर) को सौंपी गई है।
सिकंदरपुर निवासी तारावती समेत 14 महिलाओं ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव की अंजली, आयुष गुप्ता और खपुरा निवासी रामस्वरूप ने उन्हें सरकारी आवास व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद निजी फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर ऋण स्वीकृत कराया गया। आरोप है कि ऋण की रकम आरोपियों ने अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।
पीड़ित महिलाओं को मामले की जानकारी तब हुई, जब फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी ऋण की किश्त वसूलने पहुंचे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।