बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अंबेडकरनगर: सगी बहनों के धर्मांतरण और शरण देने वाले आरोपी का मकान ध्वस्त

अंबेडकरनगर: सगी बहनों के धर्मांतरण और शरण देने वाले आरोपी का मकान ध्वस्त

Narendra Arya नरेंद्र आर्य
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:03 AM IST
अंबेडकरनगर: सगी बहनों के धर्मांतरण और शरण देने वाले आरोपी का मकान ध्वस्त
बसखारी क्षेत्र के किछौछा में दो नाबालिग बहनों के अपहरण, धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी राज उर्फ अहमद को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमीरुद्दीन उर्फ मुल्ला के मकान को बृहस्पतिवार शाम प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रौनापार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि 5 मई 2025 को बाजार गोसाई निवासी राज उर्फ अहमद उनकी 17 और 15 वर्षीय बेटियों को कथित रूप से अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चला। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि दोनों बहनों को किछौछा में एक किराये के मकान में रखा गया है। शिकायत के बाद एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर बेवाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 14 मई को किछौछा के रसूलपुर नई बस्ती से दोनों बहनों को ढूंढ लिया था। 15 वर्षीय किशोरी का नाम बदलकर उससे निकाह किए जाने का भी मामला सामने आया था। जांच में यह आरोप भी सामने आया कि दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार, छोटी बहन गर्भवती हो गई थी और उसने करीब चार माह पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी राज उर्फ अहमद और धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलाना अमीरुद्दीन उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान पता चला कि अमीरुद्दीन उर्फ मुल्ला ने मुख्य आरोपी को नगर पंचायत किछौछा के मोहल्ला नई बस्ती स्थित अपने मकान में शरण दी थी। गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने अमीरुद्दीन के मकान की जांच कराई। अधिकारियों के अनुसार, निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके बाद एसडीएम टांडा संजीव सिंह नगर पंचायत की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद मकान को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है। साथ ही क्षेत्र की अन्य संपत्तियों की भी जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में अवैध संबंधों के शक में युवक की पिटाई, दूसरी मंजिल से फेंका

30 Jul 2026

हसनपुर में नहर की जमीन पर बने 12 मकानों पर गरजा बुलडोजर

30 Jul 2026

पद्मभूषण गोपाल दास नीरज के लिखे पहले गीत 'कारवां गुजर गया....' को मो. रफी ने दी थी आवाज

30 Jul 2026

Video: जल्दबाजी में बनाई सड़क धंसी, आईआईएम रोड बाईपास की सर्विस लेन पर हादसे का खतरा

30 Jul 2026

सावन महीने के प्रथम दिन पौराणिक धाम बाबा बेलखरनाथ जलाभिषेक को पहुंचे कांवरिया व श्रद्धालु

30 Jul 2026
विज्ञापन

सावन महीने के प्रथम दिन पौराणिक धाम बाबा बेलखरनाथ जलाभिषेक को पहुंचे कांवरिया व श्रद्धालु

30 Jul 2026

मथुरा में हरियाणा रोडवेज और डग्गामार बस की टक्कर

30 Jul 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ के सिरसा गांव में जश्न, गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल में जीता पहला पुरुष रजत पदक

30 Jul 2026

13 में से 7 शिकायतों का मौके पर निपटारा, शेष पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

30 Jul 2026

अंडर-14 बालक वर्ग खो-खो में रोहतक खंड ने प्रथम स्थान हासिल किया

30 Jul 2026

पानीपत: समालखा नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन बनीं मनीषा कुहाड, समर्थकों ने निकाला भव्य विजय जुलूस

30 Jul 2026

गोहाना: 77वें वन महोत्सव के मौके पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

30 Jul 2026

नए सीपी पीयूष मोर्डिया बोले : अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, जनता को त्वरित न्याय हमारी प्राथमिकता

30 Jul 2026

रायबरेली में दुष्कर्म के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

30 Jul 2026

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई

30 Jul 2026

महेंद्रगढ़ में तिरंगा यात्राओं से गूंजेगा 'वंदे मातरम', 150वें वर्ष का होगा भव्य आयोजन

सोनीपत: डीबीआरएएनएलयू में राष्ट्रीय सम्मेलन, न्यायमूर्ति एच.आर. खन्ना के फैसले पर हुआ मंथन

30 Jul 2026

महेंद्रगढ़ में सीबीएसई वॉलीबॉल का रोमांच, 32 टीमों के बीच सीसीए और राई स्कूल ने मारी बाजी

रायबरेली पहुंचीं मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर, लालजी सोनकर के परिवार से मिलीं, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

30 Jul 2026

जींद: कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, सीटीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

30 Jul 2026

हिसार: जन परिवाद समिति की बैठक में पहुंचे मंत्री अरविन्द शर्मा, आमजन की सुनी समस्याएं

30 Jul 2026

रायबरेली में सवैया धनी की क्रॉसिंग बंद, सड़क मार्ग पर ट्रैफिक ठप

30 Jul 2026

रायबरेली में मिट्टी धंसी निकली सुरंग, बारिश के बाद उत्खनन करके होगी वैज्ञानिक जांच

30 Jul 2026

रेवाड़ी के नेहरू पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

30 Jul 2026

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने झज्जर में कहा, पंजाब की सरकार मुद्दाविहीन और असंवेदनशील हो चुकी

नारनौल: राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलैड़ा में मेगा प्लांटेशन अभियान, छात्र, अभिभावक और ग्रामीणों ने लगाए 500 पौधे

रायबरेली में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

30 Jul 2026

Sirmaur News: स्कूल परिसर में चला पौधरोपण अभियान, युवाओं ने लगाए 50 पौधे

30 Jul 2026

Shahjahanpur: डीआईओएस ने की विभागीय समीक्षा बैठक, खेल और स्मार्ट क्लास पर दिया जोर

30 Jul 2026

फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, डेढ़ माह तक ट्रेनों पर असर

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed