{"_id":"6a6b3f1a63d61793bf0ddac7","slug":"video-dios-holds-departmental-review-meeting-in-shahjahanpur-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: डीआईओएस ने की विभागीय समीक्षा बैठक, खेल और स्मार्ट क्लास पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: डीआईओएस ने की विभागीय समीक्षा बैठक, खेल और स्मार्ट क्लास पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Jul 2026 05:40 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए बृहस्पतिवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानाचार्यों की विभागीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें समग्र शिक्षा की योजनाओं को छात्र हित में लागू करने, खेल व स्मार्ट क्लास पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने समग्र शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की विद्यालयवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को विभिन्न मदों में मिलने वाली धनराशि का अधिकतम उपयोग छात्रहित में किया जाए। वार्षिक अनुदान, लघु मरम्मत, साफ-सफाई, सुरक्षा और इको क्लब जैसी योजनाओं को प्रभावी बनाएं। डीआईओएस ने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, स्वच्छ परिसर बनाए रखने व आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का प्रतिदिन शिक्षण कार्य में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को भी नियमित रूप से बढ़ावा दिया जाए। उपलब्ध खेल सामग्री का विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप उपयोग कराया जाए। उन्होंने माना कि विभाग के पास शिक्षकों की कमी है। कुछ शिक्षक जल्द ही मिलने वाले हैं, जिससे कमी की भरपाई हो सकेगी। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक राजन प्रजापति ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, अमीर सिंह, अयूब खां, शाइस्ता नसीम, पूनम रानी, अनुपमा मौर्या आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।