Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Manisha Kuhad becomes Vice Chairperson of Samalkha Municipal Council; supporters take out a grand victory procession.
{"_id":"6a6b450ed864b0a5c90d1b7f","slug":"video-manisha-kuhad-becomes-vice-chairperson-of-samalkha-municipal-council-supporters-take-out-a-grand-victory-procession-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: समालखा नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन बनीं मनीषा कुहाड, समर्थकों ने निकाला भव्य विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: समालखा नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन बनीं मनीषा कुहाड, समर्थकों ने निकाला भव्य विजय जुलूस
समालखा नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन बनीं मनीषा कुहाड, निर्विरोध निर्वाचन से सियासी घटनाक्रम थमा
-चेयरमैन और 16 सदस्यों की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी, विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार
-जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने निकाला भव्य विजय जुलूस, आतिशबाजी कर जताया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा-पानीपत। समालखा नगर परिषद में पिछले करीब दो महीनों से जारी राजनीतिक हलचल का आखिरकार वीरवार को पटाक्षेप हो गया। वार्ड नंबर-9 की पार्षद मनीषा कुहाड को सर्वसम्मति और निर्विरोध रूप से नगर परिषद का नया वाइस चेयरपर्सन चुन लिया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं चुनाव अधिकारी अंकित चौकसे ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।
निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार वीरवार सुबह 11:25 बजे आवश्यक कोरम पूरा होने के बाद नगर परिषद की बैठक शुरू हुई। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा किया गया। इस दौरान केवल मनीषा कुहाड का ही एक वैध नामांकन प्राप्त हुआ। विपक्षी खेमे से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा। ऐसे में मनीषा कुहाड़ को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।
एक जून को तत्कालीन वाइस चेयरपर्सन शिक्षा देवी के त्यागपत्र देने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल सहित 17 निर्वाचित पार्षदों में से 15 पार्षद उपस्थित रहे। पूर्व वाइस चेयरपर्सन एवं वार्ड-14 की पार्षद शिक्षा शर्मा ने भी मनीषा कुहाड को अपना समर्थन दिया। हालांकि वार्ड-10 के पार्षद मनीष बैनीवाल और वार्ड-11 की पार्षद नीतू छाबड़ा इस बैठक में अनुपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।