{"_id":"6a6b3f9d4e716e2e4906d849","slug":"video-haryana-cabinet-minister-krishan-bedi-said-in-jhajjar-that-the-punjab-government-has-become-issue-less-and-insensitive-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने झज्जर में कहा, पंजाब की सरकार मुद्दाविहीन और असंवेदनशील हो चुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने झज्जर में कहा, पंजाब की सरकार मुद्दाविहीन और असंवेदनशील हो चुकी
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के माइक बंद होने के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस माइक के बंद होने की बात कर रहे थे, उसी माइक से लगातार बोल भी रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक विचित्र घटनाक्रम था, जिसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला वहीं समाप्त हो गया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार मुद्दाविहीन और असंवेदनशील हो चुकी है। राज्य में कई ऐसे मामले हैं, जिनका सरकार के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द किए जाने के सवाल पर कृष्ण बेदी ने कहा कि जो व्यक्ति अब इस दुनिया में नहीं है, उसके खिलाफ मुकदमा चलाना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला बिल्कुल सही है। संसद में हाल ही में पारित छात्र हित से जुड़े कानून का उल्लेख करते हुए बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।