{"_id":"6a6b4a0c1b17dc38bb0bf0e3","slug":"video-bulldozers-razed-12-houses-built-on-canal-land-in-hasanpur-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में नहर की जमीन पर बने 12 मकानों पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में नहर की जमीन पर बने 12 मकानों पर गरजा बुलडोजर
Vimal Sharma
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
Link Copied
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढक्का में नहर की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।बृहस्पतिवार को ढक्का ड्रेन के नाम से नहर की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए 12 मकानों पर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गांव ढक्का के पास स्थित ढक्का में नहर की कीमती जमीन पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के मकान बना लिए थे। सिंचाई विभाग और तहसील प्रशासन की ओर से कब्जाधारकों को 15 दिन पहले ही नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।