{"_id":"6a6bb572d76b099c040e7eb3","slug":"youth-died-after-auto-rickshaw-overturned-identified-via-whatsapp-three-days-later-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169481-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ऑटो पलटने से युवक की हुई थी मौत, तीन दिन बाद व्हाट्सएप से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ऑटो पलटने से युवक की हुई थी मौत, तीन दिन बाद व्हाट्सएप से हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलसा(अमरोहा)। देहात क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया। करीब तीन दिन बाद व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल सूचना के आधार पर परिजन पाकबड़ा थाने पहुंचे और शव की पहचान की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव देवीपुरा निवासी चौकीदार विजय सिंह का 25 वर्षीय बेटा प्रशांत कुमार 28 जुलाई को अपनी बुआ मीना के घर संभल जिले के असमोली क्षेत्र जा रहा था। वह पाकबड़ा बस स्टैंड से ऑटो में सवार हुआ था। पाकबड़ा क्षेत्र के मढ़न गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे प्रशांत और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मुरादाबाद पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया और विभिन्न थानों के पुलिस मित्रों तथा सोशल मीडिया के व्हाट्सएप समूहों में सूचना प्रसारित की। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
प्रशांत दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद