फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mayank Saini selected for sports college; family overjoyed.

Amroha News: स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए मयंक सैनी का चयन, परिजनों में खुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mayank Saini selected for sports college; family overjoyed.
मंडी धनौरा। गांव मोहनपुर निवासी मयंक सैनी का स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

मयंक के पिता जितेंद्र सैनी भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। क्रिकेट के प्रति मयंक की रुचि को देखते हुए उन्होंने हमेशा उसका उत्साह बढ़ाया। मुरादाबाद में हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के दम पर मयंक का प्रदेश स्तरीय चयन हुआ।

इसके बाद पांच जून को लखनऊ में हुए प्रदेश स्तरीय ट्रायल में 10 सीटों के लिए 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मयंक ने शानदार प्रदर्शन कर चयन सुनिश्चित किया। मेडिकल जांच और काउंसलिंग पूरी होने के बाद अब कॉलेज आवंटन होना बाकी है। मयंक की सफलता पर दादी कमला देवी, माता रीना और पिता जितेंद्र सैनी समेत पूरे परिवार में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed