{"_id":"6a6f7b738527fa2b8f0eda29","slug":"young-man-dies-from-snake-bite-16-admitted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162031-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से युवक की मौत, 16 हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से युवक की मौत, 16 हुए भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को सांप के काटने पर उपचार के लिए भर्ती मरीज।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर/हजपुरा। बारिश के साथ ही सांप के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सम्मनपुर इलाके केरामपुर मंगुराडीला स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को घास काट रहे आजमगढ़ के लालबहादुर (35) को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में 16 अन्य लोग सांप के शिकार बने।
आजमगढ़ जिले के खुर्जीपुर जमीलपुर निवासी अमित के अनुसार उनके चचेरे भाई लालबहादुर (35) सम्मनपुर के रामपुर मंगुराडीला स्थित सत्यार्थ गुरुकुल जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे विद्यालय के मैदान में घास काट रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर साथियों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अब तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
इनके अलावा सम्मनपुर के कुर्की बाजार की जीनत (22) को शनिवार रात करीब एक बजे सांप ने काटा। अकबरपुर के संगापुर के सीताराम राजभर (60) भी रात ढाई बजे शिकार हुए। रविवार सुबह बेवाना के अहलादे की विद्या देवी (53), महरुआ के मंशापुर के शेर बहादु (60), अकबरपुर के बनगांव के विमलेश (36), मालीपुर के रामसुभावन (50), अहिरौली के हौसिला प्रसाद (50), चककोदार की सुरसता (45), सम्मनपुर के लेहड़ी चकिया निवासी रितिक (18), जोरियन कटुई की उजाला (22) को सांप ने काटा। इब्राहिमपुर के नसरुल्लाहपुर की रीना देवी (40), अकबरपुर के कोरई महीउद्दीनपुर के नारायण (42), हासिमगढ़ के राम अशीष (35), सिसानी के देवेश (29), भीटी के सबना तिवारीपुर की पूर्णिमा तिवारी व अयोध्या के गोसाईगंज की शीरा देवी (50) की भी सांप के काटने के बाद हालत बिगड़ गई। इन सभी को जिला चिकित्सालय अकबरपुर में भर्ती कराया गया। यहां 12 लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।