{"_id":"69ee5dd01e58a9c48009ecd5","slug":"1290-candidates-left-the-exam-amethi-news-c-96-1-ame1008-164358-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 1290 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 1290 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
जीजीअसईसी गौरीगंज में परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। कुल 5280 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3990 ने परीक्षा दी, जबकि 1290 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली सुबह नौ से 12:05 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 2640 में से 1996 अभ्यर्थी शामिल हुए और 644 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली, जिसमें 2640 में से 1994 अभ्यर्थी शामिल हुए और 646 अनुपस्थित रहे। परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन माध्यम से कराई गई। दो दिनों में 10,560 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2598 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान किया गया। जूते-मोजे समेत प्रतिबंधित वस्तुओं पर रोक रही। केंद्रों के 100 मीटर दायरे में फोटोकॉपी और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को बंद रखा गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद गौरीगंज, अमेठी, मुंशीगंज और रामनगर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही।
छांव तलाशते रहे अभ्यर्थी
जिला मुख्यालय के रणंजय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बाहर दूसरी पाली के अभ्यर्थी और अभिभावक तेज धूप से बचने के लिए छांव तलाशते रहे। कई लोग पेड़ों और आसपास के भवनों की छाया में बैठे नजर आए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X