सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1811 patients were treated at the fair.

Amethi News: मेले में 1811 मरीजों का उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
1811 patients were treated at the fair.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 1811 मरीजों का उपचार किया गया। गंभीर हालत पाए गए 12 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज वायरल, बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मिले।
Trending Videos



गोसाईगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. शगुफ्ता परवीन की मौजूदगी में मेला आयोजित हुआ। 12:20 बजे मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. अनुराधा शर्मा, होम्यो के डॉ. अशोक कुमार पांडेय, गरिमा, आंचल, नीलम, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। इस समय तक मेले में पहुंचे 49 मरीजों में से 24 मरीजों की जांच हो चुकी थी। महराजपुर निवासी भुलईराम ने बताया कि लंबे समय से एड़ी में दर्द और सूजन बनी है, जिससे चलने में दिक्कत हो रही है। घरेलू उपाय और निजी इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा के साथ सावधानी रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजोतपुर निवासी अजय वर्मा ने बताया कि कई दिनों से बुखार, खांसी और सीने में दर्द की समस्या है। मेले में जांच कराई, जहां दवा दी गई। पंडरी निवासी सुषमा देवी ने बताया कि जुकाम, बुखार और खांसी से परेशान हैं। जांच के बाद दवा दी गई। मोचवा निवासी बुजुर्ग इंद्रपाल ने बताया कि मौसम बदलने पर सांस की समस्या और शरीर में दर्द बढ़ गया है। जांच के बाद चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।


अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर दवा दी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बहादुरपुर के ओदरी और तिलोई के शाहमऊ पीएचसी का निरीक्षण किया। शाहमऊ में उन्होंने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया और कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed