{"_id":"69dbe8bbe0dbfbe737092f0a","slug":"20-players-from-the-district-will-participate-in-the-shooting-competition-amethi-news-c-96-1-ame1008-163210-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिले के 20 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिले के 20 खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के आंबेडकर स्टेडियम स्थित शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का प्रशिक्षण देती प्रशिक्षिका रुचि
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 29वीं राज्य मुक्त निशानेबाजी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 13 से 16 अप्रैल तक होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी एयर पिस्टल और एयर राइफल वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।
जिले में शूटिंग रेंज स्थापित होने के बाद खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर मिल रहा है। प्रशासनिक पहल के चलते युवा निशानेबाजों को बड़े मंच पर प्रदर्शन का अवसर भी मिल रहा है। चयन सूची में एयर पिस्टल बालक वर्ग के आठ और बालिका वर्ग की एक खिलाड़ी शामिल है। एयर राइफल बालक वर्ग के पांच तथा बालिका वर्ग की छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का प्रशिक्षण स्टेडियम स्थित शूटिंग रेंज में चल रहा है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज व प्रशिक्षक रुचि सिंह ने खिलाड़ियों को निशानेबाजी की तकनीक, संतुलन और एकाग्रता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना जरूरी है। नियमित अभ्यास से कौशल में सुधार आता है और प्रदर्शन बेहतर होता है।
प्रशिक्षण सत्र में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और मानसिक तैयारी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान उपक्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शोएब खान, उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद मुशर्रफ खान और जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
आज टीम होगी रवाना
प्रशिक्षक रुचि सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह चयनित 20 खिलाड़ियों की टीम अयोध्या के लिए रवाना होगी। खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम के प्रदर्शन पर जिले की नजर रहेगी और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos