{"_id":"69cac976b63d73cf5d00f5d8","slug":"60000-rupees-stolen-from-agri-clinic-center-amethi-news-c-96-1-ame1002-162194-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एग्री क्लीनिक सेंटर से 60 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एग्री क्लीनिक सेंटर से 60 हजार रुपये चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। पूरे गर्गन सोनारी कनू गांव में अयोध्या प्रसाद शुक्ल के एग्री क्लीनिक बिजनेस सेंटर से दिनदहाड़े 60 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। दो युवक सामान देखने के बहाने दुकान में घुसे और काउंटर पर रखा बैग लेकर निकल गए।
अयोध्या प्रसाद ने बताया कि 23 मार्च की सुबह करीब 9:40 बजे वह दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और कृषि सामग्री के बारे में जानकारी लेने लगे। बातचीत के बीच एक युवक ने सामान दिखाने की बात कही। अयोध्या प्रसाद जैसे ही दुकान के अंदर गए, तभी दोनों युवक काउंटर से बैग उठाकर चले गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक लापता हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos