{"_id":"69cacb7e2c7107db3e070dba","slug":"devotees-bowed-their-heads-at-maa-kalikan-dham-amethi-news-c-96-1-ame1024-162126-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रद्धालुओं ने मां कालिकन धाम में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रद्धालुओं ने मां कालिकन धाम में टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सोमवार को आदि शक्तिपीठ कालिकन धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भोर से ही मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजने लगा। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में माथा टेका।
मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई। महिलाओं ने मन्नत पूरी होने पर मां को नारियल, चुनरी और टिकरी का प्रसाद अर्पित किया। लोगों ने धाम में बच्चों का मुंडन कराया। धाम परिसर में लगे मेले में पूजन सामग्री, प्रसाद, खिलौने और प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर दिनभर खरीदारी चलती रही।
मंदिर के पुजारी अभिषेक शास्त्री ने बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से मां भगवती के दर्शन-पूजन करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। देर शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
Trending Videos