सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Innovation increases children's interest in studies

Amethi News: नवाचार से बच्चों में बढ़ती है पढ़ाई में रुचि

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 31 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Innovation increases children's interest in studies
संग्रामपुर के कंपोजिट विद्यालय बेलखरी के वार्षिकोत्सव में मौजूद अ​भिभावक, विद्यार्थी और ​शिक्षक
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर के कंपोजिट विद्यालय बेलखरी में सोमवार को वार्षिकोत्सव में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में किए जा रहे नवाचार बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाते हैं और उनमें उत्साह का संचार करते हैं। कहा कि शिक्षक रुचि लेकर बच्चों को पढ़ाएं।
Trending Videos



सुहानी, पलक, श्रेया, ज्ञानसी, नीलम और सरस सहित कई बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। नोडल शिक्षक संकुल डॉ. पवन कुमार पांडेय और शिक्षक संकुल प्रमोद मिश्र भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं सुहानी, पलक, श्रेया, अमनदीप, सुनैना, शिवांश, बेबी और महक को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले आकाश, सरस, अमनदीप, नैतिक, सुनैना, अनमोल, बेबी और महक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआरपी व शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ममता, दुर्गाशंकर शुक्ल, बड़ेलाल वर्मा, रिचा पांडेय, पवन सोनी, संजूलता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed