{"_id":"6a2daa1ec4766e11c60721d6","slug":"a-london-based-company-will-provide-free-ai-based-education-to-rural-students-amethi-news-c-96-1-ame1002-168146-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ग्रामीण विद्यार्थियों को निशुल्क एआई आधारित शिक्षा देगी लंदन की कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ग्रामीण विद्यार्थियों को निशुल्क एआई आधारित शिक्षा देगी लंदन की कंपनी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के जूठीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथि का स्वागत करते चंद्र प्रकाश मिश्र मटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए मटियारी मानव कल्याण संस्थान और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) की एआई आधारित शिक्षा कंपनी जैप्टिक एआई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत अमेठी के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को निशुल्क एआई आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा भी मिलेगी।
संस्थान के आमंत्रण पर अमेठी पहुंचे जैप्टिक एआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कंपनी का एप भारतीय ज्ञान परंपरा और उपनिषदों की अवधारणाओं से प्रेरित है। यह मंच विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संवाद को आसान बनाएगा तथा छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि यह एप यूनाइटेड किंगडम के कई शैक्षणिक संस्थानों में उपयोग किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक एवं पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि एआई आधारित यह शैक्षिक सेवा 21 जून से शुरू होगी।