{"_id":"69cc20b10da50554e80a6b19","slug":"a-model-school-will-be-built-in-the-village-itself-an-installment-of-rs-14-crore-released-amethi-news-c-96-1-ame1002-162261-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गांव में ही बनेगा मॉडल स्कूल, 14 करोड़ की किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गांव में ही बनेगा मॉडल स्कूल, 14 करोड़ की किस्त जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के मनीपुर कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण के लिए 28 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। पहली किस्त के रूप में 14 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। निर्माण का जिम्मा आवास विकास परिषद को सौंपा गया है और जल्द काम शुरू होगा।
पांच एकड़ क्षेत्र में बनने वाला नया विद्यालय भवन वर्तमान परिसर के समीप, गौरीगंज-अठेहा मार्ग से जुड़े दुर्गन भवानी संपर्क मार्ग पर तैयार होगा। एजेंसी तय होने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
उच्चीकरण के बाद मनीपुर समेत आसपास के गांवों के करीब 1500 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी, जिससे छात्रों को उच्च कक्षाओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर
विद्यालय में 30 स्मार्ट कक्ष, डिजिटल पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। साथ ही खेल गतिविधियों के लिए इनडोर-आउटडोर मैदान, मिनी स्टेडियम, परेड ग्राउंड और ओपन जिम की व्यवस्था होगी।
भवन का निर्माण भूकंपरोधी मानकों के अनुसार किया जाएगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन उपकरण भी लगाए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुरूप विज्ञान, गणित और कला वर्ग संचालित होंगे, साथ ही भाषा शिक्षण के लिए लैंग्वेज लैब और आईसीटी लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos