{"_id":"69cc20f16a477c0bdc0bfaad","slug":"approval-for-additional-section-in-kendriya-vidyalaya-amethi-news-c-96-1-ame1008-162248-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: केंद्रीय विद्यालय में अतिरिक्त सेक्शन को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: केंद्रीय विद्यालय में अतिरिक्त सेक्शन को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ताला स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय को इस नए सत्र में कक्षा तीन से पांच तक अतिरिक्त सेक्शन को मंजूरी मिल गई है। इसमें कक्षा सेक्शन 40-40 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष बाल वाटिका को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में बाल वाटिका में बच्चों का प्रवेश नहीं हो पाएगा।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल वाटिका संचालन के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। इस वर्ष भी बाल वाटिका के लिए स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में बाल वाटिका में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने वाले अभिभावकों को निराश होना पड़ रहा है। हालांकि इस नए सत्र में विद्यालय को कक्षा तीन, चार और पांच के लिए अतिरिक्त सेक्शन चलाने की अनुमति मिल गई है।
अब इन कक्षाओं में 40-40 और बच्चों को प्रवेश मिलेगा। ऐसे में इन तीनों कक्षाओं में 80-80 बच्चे हो जाएंगे। कक्षा एक के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। तीन में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक दो अप्रैल तक विद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों की सूची आठ अप्रैल को जारी होगी। वहीं कक्षा दो से 11वीं तक के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए दो अप्रैल तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। घ
प्राचार्य केडी मिश्र ने बताया कि विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Trending Videos