{"_id":"6a1689fb27867d4656027315","slug":"amethi-after-rahul-gandhi-smriti-irani-arrives-in-amethi-welcome-and-meetings-heat-up-politics-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राहुल गांधी के बाद अमेठी में स्मृति ईरानी की दस्तक, स्वागत और मुलाकातों से गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राहुल गांधी के बाद अमेठी में स्मृति ईरानी की दस्तक, स्वागत और मुलाकातों से गरमाई सियासत
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 27 May 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब स्मृति ईरानी अमेठी के दौरे पर हैं। उन्होंने मुसाफिरखाना में आयोजित कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से लगातार जनसंपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
अमेठी में भाजपा सांसद स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया दौरे के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी पहुंचने से जिले की सियासत फिर चर्चा में आ गई है। बुधवार को जिले की सीमा पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए।
स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना में आयोजित कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से लगातार जनसंपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
Trending Videos

भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की
भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात की।
- फोटो : amar ujala
दौरे के दौरान वह सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे मत्तेपुर गांव भी पहुंचीं। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के भाई बृजेश तिवारी के निधन पर उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाया और कुछ समय तक परिजनों के बीच रहीं। राजनीतिक गलियारों में स्मृति ईरानी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने अमेठी पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अब स्मृति ईरानी की सक्रियता को भाजपा की ओर से संगठन और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन