सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Battery theft gang busted, four arrested

Amethi News: बैटरी चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 14 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Battery theft gang busted, four arrested
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बैटरी चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरोह का पर्दाफाश किया। तकनीकी निगरानी और सटीक इनपुट के आधार पर रविवार रात लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जामों मोड़ के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos




भाले सुल्तान शहीद स्मारक, गौरीगंज और जगदीशपुर में बीते दिनों बैटरी चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस से संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया। रविवार रात जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव, एसओ भाले सुल्तान शहीद स्मारक तनुज पाल व स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह की टीम ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। वाहन से छह बैटरियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार सवार लखनऊ के आशियाना निवासी फहीम, नितिन साहू, गोलू उर्फ शनि और फतेहपुर के जहानाबाद निवासी अंकित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर जामों रोड स्थित खंडहर से 10 अन्य बैटरियां भी बरामद की गईं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।


फहीम के पास से तमंचा और कारतूस मिले हैं। उस पर कई जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एसपी सरवणन टी ने पुलिस कार्यालय सभागार में घटना का खुलासा करते हुए टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। वहीं, तीन थानों में देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई और रात में आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed