सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Begumpura stopped due to damage to overhead wire

Amethi News: ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त होने से रुकी बेगमपुरा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Begumpura stopped due to damage to overhead wire
मुसाफिरखाना स्टेशन के पास पेड़ गिरने से खड़ी बेगमपुरा एक्सप्रेस। स्रोत: स्थानीय नागरिक  
विज्ञापन
मुसाफिरखाना/जगदीशपुर। मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास आंधी के चलते पेड़ की डाल पैंटोग्राफ से टकरा गई। इससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार लटक गया और उसका सपोर्ट भी टेढ़ा हो गया। बुधवार शाम करीब चार बजे वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने यह देखकर तुरंत ट्रेन रोक दी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Trending Videos


इस घटना का असर अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा। पीछे से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस को शिवनगर स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अलावा सुलतानपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और कई लोग ट्रेन के अंदर ही बैठे रहे। रेलवे के संबंधित विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तार को ठीक किया और लाइन को दुरुस्त किया। करीब ढाई घंटे के मरम्मत कार्य के बाद शाम 6:36 बजे बेगमपुरा एक्सप्रेस को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक अमित शुक्ल ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने से यह समस्या हुई थी। मरम्मत के बाद रेल संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed