{"_id":"6a398e085a933f78f90cd038","slug":"bike-crashes-into-pole-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-168867-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खंभे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खंभे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भादर। पीपरपुर के दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर फुटही गांव के पास सोमवार सुबह अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में रामगंज के परसोइया गांव निवासी भूपेंद्र वर्मा (30) की मौत हो गई। बाइक सवार उनके बुआ के बेटे सुल्तानपुर के शिवगढ़ के दिलावल गांव निवासी कमलेश कुमार वर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आवश्यक सामान लेने गए थे। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मालती ने बताया कि उनका बेटा भूपेंद्र अपने बुआ के बेटे कमलेश के साथ चचेरे भाई गोविंद की बरात में शामिल होने दुर्गापुर बाजार गया था। सोमवार सुबह दोनों बाइक से परसोइया गांव आवश्यक सामान लेने गए थे। सामान लेकर वापस बरात स्थल लौटते समय अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर फुटही गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी भादर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भूपेंद्र को जिला अस्पताल गौरीगंज और कमलेश को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। कमलेश का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में घायल भूपेंद्र की मौत की सूचना मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।