{"_id":"6a398d8cd7527d78d10a532f","slug":"young-man-devastated-by-the-calling-off-of-his-wedding-consumes-poison-passes-away-amethi-news-c-96-1-ame1002-168862-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शादी टूटने से आहत युवक ने खाया जहर, सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शादी टूटने से आहत युवक ने खाया जहर, सांसें थमीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामगंज के रायपुर गांव में रोते-बिलखते मृतक आयुष के परिजन। -स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भादर। रामगंज के रायपुर गांव निवासी आयुष राव (22) की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। आयुष के पिता ने सुल्तानपुर के शिवगढ़ के कैथापुर गांव निवासी रोली दीवान, उसकी मां और दो भाइयों पर मोबाइल फोन से बेटे को प्रताड़ित करने, धमकी देने तथा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
संगमलाल के अनुसार उनके इकलौते पुत्र आयुष राव का विवाह सुल्तानपुर के शिवगढ़ के कैथापुर गांव निवासी रोली दीवान से तय हुआ था। 17 जून को रायपुर गांव में वरीक्षा हुई। इसके बाद विवाह के रीति-रिवाज को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद हो गया। 18 जून को विवाद बढ़ने पर रोली पक्ष ने रामगंज पुलिस को सूचना दी।
19 जून को रामगंज थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद वरीक्षा में दिया गया सामान और नकदी वापस कर समझौता कर लिया गया। संगमलाल का आरोप है कि समझौते के बाद भी रोली दीवान, उसकी मां डॉ. सीमा दीवान तथा रवि दीवान और अनिल दीवान लगातार आयुष को फोन कर मानसिक रूप से परेशान करते रहे। परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
इससे आयुष तनाव में रहने लगा। आरोप है कि इसी मानसिक दबाव में उसने रविवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।