{"_id":"69f104cef9329f790b06f099","slug":"bone-pain-patients-increase-due-to-change-in-weather-amethi-news-c-96-1-ame1008-164477-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े हड्डी दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े हड्डी दर्द के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष के बाहर अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों हड्डी, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार दोपहर 12:10 बजे तक ओपीडी के बाहर लंबी कतार दिखी। हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में दोपहर तक करीब 70 मरीज उपचार करा चुके थे।
आंकड़ों के अनुसार रोजाना 100 से 120 मरीज इसी समस्या से पीड़ित अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे दबाव बढ़ गया है। जिला अस्पताल में परची काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक भीड़ जुटी रही। अमेठी निवासी ललिता ने बताया कि हाथ की अंगुलियों में एक माह से दर्द हो रहा है।
दवा से कुछ समय राहत मिलती है मगर फिर समस्या हो जाती है। ताला की मिथिलेश देवी और गौरीगंज की सावित्री ने भी हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द की शिकायत बताई। बुजुर्ग मरीजों की संख्या सबसे अधिक दिख रही है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद के अनुसार मौसम में तेजी से बदलाव के कारण मांसपेशियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ी हैं। सुबह और रात के समय दर्द अधिक महसूस होता है। शरीर में पानी की कमी, पोषण में कमी और लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने से परेशानी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि शारीरिक गतिविधियों की कमी और गलत खानपान भी कारण बन रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X