सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wheat did not reach 76 ration shops

Amethi News: कोटे की 76 दुकानों पर नहीं पहुंचा गेहूं

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wheat did not reach 76 ration shops
विज्ञापन
अमेठी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत अप्रैल में शुरू हुआ राशन वितरण अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सका है। तहसील की 208 उचित दर दुकानों में 76 दुकानों पर अब तक गेहूं की आपूर्ति नहीं पहुंची है। इस वजह से 24 अप्रैल से तय वितरण कई स्थानों पर शुरू नहीं हो पाया। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। इससे कोटेदारों को उपभोक्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
Trending Videos


भादर ब्लॉक की 57 दुकानों में 51 पर गेहूं उपलब्ध है, जबकि छह दुकानों से जुड़े उपभोक्ता परेशान हैं। भेंटुआ ब्लॉक की 49 दुकानों में 29 दुकानों तक आपूर्ति पहुंची है और 20 दुकानों पर इंतजार बना हुआ है। अमेठी ब्लॉक की 55 दुकानों में 31 दुकानों तक गेहूं पहुंचा है, जबकि 24 दुकानों पर वितरण शुरू नहीं हो सका है। संग्रामपुर ब्लॉक की 42 दुकानों में 16 दुकानों पर अनाज उपलब्ध है और 26 दुकानों पर आपूर्ति न होने से वितरण प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर क्षेत्र की पांच दुकानों में केवल एक दुकान से ही गेहूं का वितरण शुरू हो सका है। इस बारे में कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने बताया कि गोदामों से समय पर गेहूं नहीं मिलने से समस्या बढ़ी है। आपूर्ति में देरी से कोटेदारों को उपभोक्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि शेष दुकानों तक जल्द गेहूं पहुंचाने का काम जारी है। आपूर्ति पूरी होने पर वितरण सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed