सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People are upset due to non-availability of cylinders

Amethi News: सिलिंडर न मिलने से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to non-availability of cylinders
तिलोई ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर की पर्ची कटवाने के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। सहालग के बीच घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलिंडर न मिलने से लोग परेशान हैं। शादी समारोह नजदीक होने के कारण चिंता और बढ़ गई है। समारोहों में सिलिंडर उपलब्ध कराने के सरकारी दावे भी फेल होते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos



हरिहरपुर मजरे जमुरवा निवासी मोहम्मद इकराम ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी को आवेदन देकर सिलिंडर की मांग की थी, लेकिन कार्यक्रम की तारीख गुजर गई और उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह मुर्तजापुर निवासी रामतिलक ने बताया कि 29 अप्रैल को उनके घर में शादी है, लेकिन अब तक सिलिंडर की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे गोसाई हुसैनगंज के विजय प्रताप ने कहा कि मंगलवार को उनके घर कार्यक्रम हुआ, फिर भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया गया।
वहीं, पूरे संतोष राय मजरे अहुरी निवासी अंबिका प्रसाद चौरसिया ने आठ मई को होने वाले विवाह के लिए सिलिंडर की मांग की है, लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हो सकी है। सिलिंडर की समस्या को लेकर लोग तहसील के चक्कर लगा रहे हैं।


लोगों का कहना है कि समय पर व्यवस्था न होने से वैवाहिक कार्यक्रमों में परेशानी खड़ी हो रही है। उपजिलाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सभी प्राप्त आवेदन पूर्ति विभाग को भेज दिए गए हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed