फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children showed their talent in painting and rangoli.

Amethi News: चित्रकला और रंगोली में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Children showed their talent in painting and rangoli.
प्राथमिक विद्यालय तारापुर, संग्रामपुर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, पोस्टर, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय करनाईपुर में प्रधानाध्यापक नन्हे लाल कनौजिया की मौजूदगी में चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें 18 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कंपोजिट विद्यालय शुकुलपुर में शिक्षिका संगीता तिवारी की अगुवाई में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में 21 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक विद्यालय ठेंगहा में एआरपी आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रकृति की गोद में शांति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें 25 बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय घोएं में प्रधानाध्यापक यदुनाथ की मौजूदगी में विज्ञान और स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें 23 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक विद्यालय तारापुर में बच्चों ने रंगोली बनाकर सेवा संकल्प अभियान का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय पहिया में स्वच्छता विषय पर हुई कला प्रतियोगिता में 34 बच्चे शामिल हुए। प्रधानाध्यापक रामशंकर सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed