{"_id":"6a0b6859f0744b91c20200c6","slug":"congress-strives-to-make-the-conference-historic-amethi-news-c-96-1-ame1008-166122-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के 20 मई के प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी ताकत झोंके हुए है। गौरीगंज बाईपास मोड़ स्थित मैदान में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। वहीं प्रशासन भी अलर्ट है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का अमेठी में यह चौथा दौरा होगा। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, ध्वनि व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल और बैठने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सोमवार को पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, प्रवक्ता अनिल सिंह, विजय पासी, मुन्ना त्रिसुंडी, अनुपम पांडेय, राजीव सिंह और फतेह बहादुर समेत कई नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। राहुल गांधी की सुरक्षा टीम ने भी सोमवार को एसपी सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में रूट प्लान, सभा स्थल की सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम प्रीति तिवारी, एसडीएम पंकज मिश्रा और प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा टीम ने जामों सड़क स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्र के आवास का भी निरीक्षण किया। राहुल गांधी यहां पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद वह मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में कार्यक्रम में शामिल होंगे। एसपी सरवणन टी ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सभी बिंदुओं पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
यह रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद राहुल गांधी दोपहर 1:45 बजे गौरीगंज के जामों सड़क स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्र के आवास पहुंचेंगे। वहां वह परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। अस्पताल से शाम करीब 3:45 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 6:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लाने की अपील
शाहगढ़। राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में बैठक की गई। इसमें न्याय पंचायत अध्यक्षों और ग्राम पंचायत अध्यक्षों से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लाने की अपील की गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कश्यप, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आरडी यादव, राजेश पाठक, अर्जुन मौर्य, अमरनाथ और रामलोचन आदि मौजूद रहे।

Trending Videos