{"_id":"6a0b67c4eeb81de2ca0d600d","slug":"people-troubled-by-power-cuts-amethi-news-c-96-1-ame1022-166128-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली कटौती से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर गांव तक लगातार हो रही ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से लोग दिन-रात परेशान हैं। रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद हराम हो गई है। पंखे और कूलर बंद होते ही घरों में बेचैनी बढ़ जा रही है।
जिला मुख्यालय पर ही 15 मिनट से लेकर आधे घंटे के अंतराल पर बिजली की आवाजाही बनी रही। तय रोस्टर में चार से नौ घंटे तक की कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। फुरसतगंज उपकेंद्र क्षेत्र में 24 घंटे में करीब चार घंटे कटौती हुई। जगदीशपुर में भी कई बार में चार घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही।
दीपुर गांव के नंद कुमार, भूपेंद्र विक्रम सिंह और जयसिंह पाली ने बताया कि रात में मुश्किल से चार घंटे बिजली मिल पा रही है। जामों में रविवार शाम चार बजे ठप हुई बिजली रात 11 बजे बहाल हुई। जेई प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि टूटे खंभों को बदलने का काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति सामान्य होगी।
विज्ञापन
Trending Videos